सीईओ ने दिए आदेश, अब जल जीवन मिशन की होगी जांच
झालावाड़. झालावाड़ जिला परिषद की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन का मामला उठाया। इसमें लंबित तथा अपूर्ण कामों कोलेकर जनप्रतिनिधियों ने गहरा असंतोष जताया। झालावाड़ जिला परिषद साधारण सभा की बैठक गुरुवार को जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कलक्टरअलोक रंजन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,अतिरिक्त जिला कलेक्टर, विधायक नरेंद्र नागर, विधायक गोविंद रानीपुरिया विधायक कालू लाल मेघवाल, प्रधान सीता कुमारी ,प्रधान सुल्तान सिंह, भावनाझाला, मोतीलाल ऐरवाल, रामकन्या बाई तंवर समेत अधिकांश जिला परिषद सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी की मौजूदगी मेंजिला परिषद सभागार में हुई। जिला परिषद की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन का मुद्दा जोर शोर से उठाया। इसमें लंबित तथा अपुर्ण कामों एवंघटिया कामों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने गहरा असंतोष जताया।साथ ही गत बैठको में जल जीवन मिशन की जनसमस्याओं के उठाएमुद्दों का समाधान नहीं होने से नाराज विधायकों एवं प्रधानों समेत जिप सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता अरविन्द विजय को जमकरखरी-खोटी सुनाई। विधायक कालु लाल मेघवाल ने कहां कि ठेकेदार अधुरा कार्य छोड़कर भाग गया कार्यवाई क्यों नही की गई. यहसम्पुर्ण जिले की दशा हैं. सीईओ नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने चर्चा में भाग लेते हुए कहां की दिशा की मींटिंग वेबसाइट पर अपलोड़ होती हैं फिर भी पीएचडी विभाग द्वारा पालना नही की गई. विभाग के विरुद्धकार्यवाई की जावेंगी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम बनाकरब्लॉकवार जांच करने के आदेश जारी कर दिए। इस बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।