जिला परिषद के सीईओ ने किया भोपालगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण
भोपालगढ। जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ डॉक्टर धीरज कुमार सिंह ने रविवार को भोपालगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार के विकास के कार्यों की समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि जोधपुर के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ डॉक्टर धीरज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार द्वारा भोपालगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण किया गया। जिस पर विकास अधिकारी हुकमाराम माली ने अलग-अलग विभिन्न प्रकार के विकास के कार्य की जानकारी देते हुए उनके पूर्ण किए गए प्रमाण पत्र सीसी के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान अलग-अलग विभिन्न प्रकार के भुगतान संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान बैठक में सभी ग्राम विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को 26 अप्रैल के तहत शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए सभी को घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने की अपील करने का आह्वान किया। इस दौरान विकास अधिकारी हुकमाराम माली द्वारा साफा पहनाकर स्वागत भी किया । इस दौरान बैठक में सहायक अभियंता रामपाल डूडी,सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़, रामपाल भाटी,रामकिशोर चौधरी,
ग्राम विकास अधिकारी शोभाराम जाट, रामनिवास गहलोत, हेमराज देवड़ा,महेन्द्र ग्वाला, भंवरलाल बोराणा,दयाल ढाका,गुड्डी चौधरी,राजबाला जाट,रामभरोस लामरोड,विकास नारधनिया सहित कई जने मौजूद थे।