सीईओ ने व्यापारियों के साथ बैठक ली व बूथ का निरीक्षण किया
सरवाड़। विधानसभा चुनाव 2023 के संदर्भ में सरवाड़ में सोमवार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर ललित गोयल ने सीबीईओ कार्यालय में व्यापारिक एसोसिएशन की बैठक कर उन्हें निर्वाचन विभाग की मंशानुरूप शतप्रतिशत मतदान हेतु अपील की। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले सभी कार्मिको से मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किया। साथ ही सरवाड के बूथ संख्या 47, 55 व 56 का निरीक्षण कर वहाँ मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतू बीएलओ को निर्देशित किया। तथा सभी बूथों पर बीएलओ से 80 प्लस मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान करवाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान स्वीप केकड़ी के जयकांत शर्मा, गजेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील कार्यालय कालूराम ,भरतराज शर्मा, आदित्य प्रकाश दाधीच, लालचंद रतावल, नवनीत कुमार माली, इंतखाब आलम , शिव प्रकाश पारीक आदि उपस्थित रहे।