Dark Mode
सीईओ जिला परिषद ने ग्रामीणों से की अपील

सीईओ जिला परिषद ने ग्रामीणों से की अपील

मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना 2023 का अधिकाधिक लाभ ले ग्रामीण -सीईओ



बूंदी । राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ मनरेगा श्रमिकों को अधिकाधिक लेना चाहिए। ऐसे श्रमिक जो नरेगा योजना के तहत अपना 100 दिन का कार्य पूरा करेंगे उनको इस योजना के तहत अतिरिक्त 25 दिन का रोजगार दिया जायेगा। यह बात जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कही है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी नरेगा योजना राजस्थान में काफी लोकप्रिय योजनाओं में से एक है जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोग कार्य करते है। ऐसे में राजस्थान सरकार ने इन लोगों की ज्यादा मदद करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जायेगा जो महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार पूरा कर लेगें। इन लोगों को इस योजना के तहत 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जायेगा। इसके लिए नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का उद्देश्य नागरिकों को रोजगार देकर उनकी वित्तीय मदद करना है। महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य करने वाले परिवारों को प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। अब वे 25 दिन अतिरिक्त कार्य करके अधिक आय अर्जित कर सकते है। ग्राम पंचायत स्तर पर इस योजना का संचालन किया जायेगा। ऐसे नागरिक जो विकलांग है उनको भी इस योजना के तहत अतिरिक्त रोजगार दिया जाएगा ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके।

सीईओ करतार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के जॉब कार्ड धारक परिवार ग्राम पंचायत में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना में श्रम भुगतान प्रति श्रमिक उतना ही दिया जाएगा जितना महात्मा गांधी नरेगा योजना में अनुमत है, साथ ही भुगतान की समय सीमा 15 दिवस है।

ऐसे करे ग्राम पंचायत में आवेदन-
राजस्थान के स्थाई निवासी जो महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार पूरा कर चुके है वे पात्र है। संबंधित ग्राम पंचायत से आवेदन पत्र प्राप्त कर जॉब कार्ड, जन आधार कार्ड व परिवार के वयस्क सदस्यों के 2-2 पासपोर्ट साईज फोटो पंचायत में प्रस्तुत कर योजना का लाभ लेने के लिए नि शुल्क रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!