Dark Mode
सिलाई व मेहंदी कैंप प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

सिलाई व मेहंदी कैंप प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

मदनगंज किशनगढ़। आनंदी श्री संस्था ने रघुकुल पब्लिक स्कूल एवं वेंकटेश पब्लिक स्कूल में पिछले एक महीने से चल रहे  सिलाई व मेहंदी शिविर के समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 
रघुकुल स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल निर्देशक एवं पूर्व पार्षद किरण अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रिंसिपल कांता यादव थी। शिविर में लगभग 65 प्रतिभागियों को सिलाई प्रशिक्षण ममता एवं  कुमकुम और मेहंदी प्रशिक्षण कोमल द्वारा दिया गया। इसी तरह वेंकटेश स्कूल में मुख्य अतिथि स्कूल प्रिंसिपल राजेंद्र शर्मा थे। यहां लगभग 55 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया।
आनंदी श्री संस्था अध्यक्ष जयश्री अग्रवाल ने संस्था के बारे बताया कि संस्था द्वारा पिछले 15  महीनो से अलग अलग स्थानों पर  निरंतर शिविर चलाए जा रहे है। अब तक किशनगढ़ के अनेक क्षेत्रों में  20 से 21 विभिन्न शिविर लगा कर लगभग 500 महिलाओ और बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
संस्था का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाना व उन्हे रोजगार उपलब्ध करवाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। अतिथियों द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में आनंदी श्री की सचिव सूर्या बंसल, उपाध्यक्ष शिल्पा बरडिया, कोषाध्यक्ष उषा वैष्णव, सुनीता जैन का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शिल्पा बरडिया ने किया।
सचिव सूर्या बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!