Dark Mode
इन्द्रनाथ महाराज की चादर रस्म

इन्द्रनाथ महाराज की चादर रस्म

रतनगढ़ । बाबा भूतनाथ मंदिर, फक्कड़नाथ जी की बगीची, भारतियों की ढ़ाणी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत एवं रूद्रयाग यज्ञ हवन के एकादशाह समारोह के समापन पर संत प्रतिज्ञा नाथ महाराज, गुसाईसर के शिष्य इन्द्रनाथ महाराज को चादर उढाकर दायित्व सौंपा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन में संतों व धर्मश्रृद्धालुजनो को भोजन व प्रसाद वितरण के पश्चात यथा दक्षीणा दी गई। कार्यक्रम में गुरु भाई भैरुनाथ, मोहननाथ, ओमगीरी महाराज, सुखनाथ महाराज,पान्डु महाराज,गीतानाथ महाराज ,संत मुनिद्रह भारती सहित गोपाल धायल, देवानंद पिपलवा, श्रीराम कटेवा, ललीत जोशी, भगवानाराम भुढाढरा आदि धर्मश्रृद्धालुजन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!