सभापति ने लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे
चूरूः प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पात्र व्यक्तियों को सस्ती दर पर आवासीय पट्टे के रूप में उनका मालिकाना हक दिये जाने की घोषणा के तहत चूरू नगर परिषद द्वारा बुधवार को एक दर्जन पट्टाधारियों को पट्टे वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि आचार संहिता लगने एवं विधानसभा चुनाव होने के कारण यह कार्य राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोक दिया गया था। चूरू नगर परिषद में भी बड़ी संख्या में अपनी फाइल जमा करा चुके लाभार्थियों की फाइल रूक गई थी। जो कार्य अब पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने सभी से अपील की है कि जिन व्यक्तियों की फाइलें पट्टा नहीं मिलने के कारण अटकी पड़ी है वे शीघ्र ही नगर परिषद में संपर्क कर नियमानुसार अपना पट्टा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल बकाया पट्टों की फाइलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।