स्वर्गीय मनीष पालीवाल के परिवार सांत्वना देने पहुंचे चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा
पालीवाल को श्रद्धांजलि के साथ, परिवार को दिया आर्थिक सहयोग
आमेट. पूर्व में दिनांक 13 मार्च की रात्रि को हुई बजरी माफियाओं द्वारा मनीष पालीवाल को ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या के बाद। मृतक स्वर्गीय मनीष पालीवाल के पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ उठने लगे हैं। इसको लेकर आमेट नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़,पार्षद प्रकाश खटीक, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव दीपक सरगरा, पार्षद सुरेश सिंह खींची, पार्षद मुकेश रेगर,पार्षद ललित मेवाड़ा, समाजसेवी पंकज टेलर,ने मृतक मनीष पालीवाल के घर पहुंचे। साथ ही नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा एवं पार्षदों के द्वारा घटना पर दुख जताते हुए दिवंगत मनीष को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना दिया और वही परिवार को आर्थिक संबल देते हुए 2 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि मृतक के परिवार को भेंट की ।इस मौके पर चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने कहा है कि सरकार से भी ज्यादा से ज्यादा मुआवजा व मृतक कि पत्नी को सरकारी नौकरी के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।