राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आज उदयपुर में
सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई
उदयपुर । राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान मंगलवार 21 फरवरी की सुबह 10.20 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां से सर्किट हाउस आएंगे तथा दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे, इसके उपरांत उनका प्रेसवार्ता करने का भी कार्यक्रम है। इनका रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में ही रहेगा। आयोग अध्यक्ष खान बुधवार 22 फरवरी की सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 10.40 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।