Dark Mode
सभापति पायल सैनी ने लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

सभापति पायल सैनी ने लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे


51 पात्र व्यक्तियों को मिला जमीन का मालिकाना हक

चूरूः नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने से वंचित रहे 51 पात्र व्यक्तियों को शुक्रवार को पट्टे वितरित किये। उल्लेखनीय है कि पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुए प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पात्र व्यक्तियों को सस्ती दरों पर पट्टे के रूप में उनको मालिकाना हक दिये जाने की घोषणा के तहत चूरू नगरपरिषद् द्वारा पूर्व में भी बड़ी संख्या में पट्टों की फाईलों का निपटारा करते हुए पट्टे वितरित किये गये थे। लेकिन बाद में आदर्श आचार संहिता लगने तथा विधानसभा आम चुनाव होने के चलते पात्र व्यक्ति पट्टा लेने से वंचित रह गये थे, जिन्हे अब नियमानुसार पट्टे वितरित किये जा रहे हैं। सभापति पायल सैनी ने बताया कि अगले सप्ताह तक जितने भी पट्टों की फाइलें जमा हुई है और उनकी राशि जमा हो चुकी है, उन्हे भी पट्टें दिये जायेंगे। नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी ने सभी से अपील कि है कि जिन व्यक्तियों की फाईलें पट्टा नहीं मिलने के कारण अटकी पड़ी है तथा जिन आवेदकों ने फाईल पूर्ण होने के बावजूद भी पट्टा शुल्क जमा नहीं करवाया है वे शीघ्र ही नगरपरिषद् में संपर्क कर नियमानुसार राशि जमा करवाते हुए अपना पट्टा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल बकाया पट्टो की फाईलों को त्वरित निस्तारित किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद अनिश खां एलमाण, चन्द्र प्रकाश सैनी, ईस्माइल, यासीन खां, सुखदेव न्यौल व पूर्व मनोनित पार्षद संजय भाटी आदि उपस्थित थे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!