चैत्रीय नवरात्रा महोत्सव 22 सें शुरू, तैयारियां जोरो शोरो पर।
सुमेरपुर। उपखण्ड क्षेत्र में चैत्रीय नवरात्रा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही है।
साण्डेराव नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्रीय नवरात्रा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ धूमधाम से मनाने को लेकर स्थानीय नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्रीय नवरात्रा महोत्सव को लेकर माँ भवानी के मंदिरोंर को सजाने के साथ ही महोत्सव की तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही है। स्थानीय नगर में अम्बिका मंदिर पर संत श्री मनसुख हिरापुरीजी महाराज की पावन निश्रा में 22 मार्च को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 के शुभारंभ के साथ ही चैत्रीय नवरात्रा महोत्सव को लेकर पंडित कांतिलाल एवं राजू भाई दवे सहित वेद पंडितों द्धारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान व पूजा-अर्चना कर घट स्थापना कर ज्वारा रोपण किया जाएगा। नवरात्री के तहत नवमी तक प्रतिदिन माँ दुर्गा की विशेष आराधना, दुर्गा सप्तमी पाठ वाचन, महाआरती, भजन-किर्तन, संत-महात्माओं के प्रवचन सहित धार्मिक अनुष्ठानों की धुम रहेंगी।आयोजन को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन का कार्य तेजी के साथ चल रहा हैं।इधर सिंदरू, दुजाना, बिरामी,ढोला गांव में खेड़ा देवी, नवदुर्गा मंदिर,जसोल माता राणी जी मंदिर सहित माॅ भवानी के देवरो में चैत्रीय नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है।