Dark Mode
चाकसू निवासी कविता गुर्जर को बनाया पीसीसी सचिव

चाकसू निवासी कविता गुर्जर को बनाया पीसीसी सचिव

 

 
 
 
चाकसू . राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 85 प्रदेश लेवल पर नए सचिवों की घोषणा की गई है । और वही जिसमे चाकसू निवासी युवा महिला नेत्री के रूप से कविता गुर्जर पीसीसी सचिव पद पर मनोनीत किया गया है । वही कविता गुर्जर की राजनीति में अच्छी पहचान है । पालिका पार्षद सहित कई कांग्रेस संगठन में कई पदों पर लंबे समय से सेवा का कार्य किया है । चाकसू कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष भरत लाल मीणा रलावता ने गुर्जर के निज निवास पर पहुंचकर गुलदस्ता देकर पीसीसी सचिव बनने पर बधाई दी गई और वहीं चाकसू विधानसभा क्षेत्र वासियों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुर्जर का मुंह मीठा करवाकर माला पहनाकर क्षेत्र में कई जगह स्वागत सत्कार किया गया है । और वही चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की गई है । और गुर्जर को सोशल मीडिया में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष में बधाइयां दी जा रही है वहीं पीसीसी सचिव कि आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर कांग्रेस आलाकमान के पदाधिकारियों का गुर्जर ने आभार जताया है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!