चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के व्यापारियों ने मतदान करने की लिए शपथ
डूंगरपुर। जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन विभाग डूंगरपुर द्वारा आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तहत जिले भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम सबसे बड़े व्यापारिक संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नव मनोनीत महामंत्री प्रभु लाल पटेल ने बताया कि चेंबर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता के जोधपुर प्रवास पर होने के कारण वे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस बैठक से जुड़े।
इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए चेंबर अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका होती है। व्यापारी अथवा कारोबारी अपने व्यापार धंधे के माध्यम से अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है तथा व्यापारी की यहां कार्य करने वाले कार्मिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके साथ ही लघु एवं मध्यम श्रेणी का उद्योग चलाने वाले व्यापारी जो की विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार करते हैं, उनके दुकान पर आने वाले ग्राहक को भी व्यापारी विशेष रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
बैठक के दौरान चेंबर महामंत्री प्रभु लाल पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन दोशी द्वारा उपस्थित चेंबर पदाधिकारी को आगामी 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर चैंबर पदाधिकारी डी के खेड़ा, रमेश वरियानी, मुकेश श्रीमाल, चिराग व्यास, विजय जोशी, प्रवीण कुमार जैन, प्रवीण कुमार श्रीमाल, कपिल भट्ट, चंद्रेश शर्मा, हितेश दावड़ा, संजय सरैया, प्रदीप सरैया, इंद्र लाल शाह, कमल सिंधी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डेंडु ने किया।