5 मई से 25 मई तक देश मे बारिश की संभावना
बूंदी । एस्ट्रोलॉजर एंड टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी ने बताया की 5 मई से 25 मई तक भारत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है ।बारिश के साथ साथ जगह जगह ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है। दक्षिणी भारत के कुछ राज्यों में तथा आंध्र प्रदेश उड़ीसा बिहार समुद्र से सटे हुए राज्यों में अचानक तेज तूफान आने की संभावना है, जिससे फसलों को पेड़ पौधों को तथा मानव निर्मित वस्तुओं को नुकसान होने की संभावना बनती है विदेशों में भी कई प्रकार से मौसम परिवर्तन होने वाला है ,जो यूरोपीय देशों में, पश्चिमी देशों में कई प्रकार के तूफान आने की संभावना बनाता है जिससे जनधन की हानि की संभावना बनती है। भारत देश मैं भी 5 मई से 28 मई तक कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी।अचानक कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा इससे भीषण गर्मी लगेगी।