Dark Mode
गोल्ड कॉइन जिम के चंदन सुथार का इंटरनेशनल में चयन

गोल्ड कॉइन जिम के चंदन सुथार का इंटरनेशनल में चयन

 
फलौदी .   शहर के लक्ष्मीपूरा स्थित गोल्ड कॉइन जिम्नेजियम के स्ट्रेन्थ लिफ्टर चंदन सुथार  स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में भारत  का प्रतिनिधित्व करने नेपाल जाएंगे।कोच वासुदेव थानवी ने बताया कि आगामी 10 से 12 मार्च 2023 को नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फलौदी से चंदन सुथार भाग लेंगे।
कोच वासुदेव थानवी ने बताया कि इससे पूर्व गोल्ड कॉइन जिम से ही 1 महिला तृप्ति शर्मा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर फलौदी को गौरान्वित किया था, अब पुरुष खिलाड़ी के रूप में भी गोल्ड कॉइन जिम के चंदन सुथार खेलने जाएंगे।
इस अवसर पर जिम के संरक्षक घनश्याम थानवी सहित विशम्भर थानवी, पृथ्वी पुरोहित,कृष्णा चांडा,दीपक पुरोहित, मोहक सुथार,स्वरूप भार्गव, लक्ष्यता पुरोहित,प्रियंका चांडा,वैशाली चांडा, सुनील माली,हिमेश कुमावत,नजीर खां, विमल थानवी, मोहित थानवी, गौरव पुरोहित,मुस्कान बिश्नोई,पीयूष सुथार, देवीलाल,गौरव सिंह,तारा सिंह, लावण्य पुरोहित ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!