चंडावल के छात्र विक्रम चौहान का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
सोजत। निकटवर्ती ग्राम चंडावल नगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र विक्रम चौहान का हॉकी 19 वर्ष छात्र वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। प्रधानाचार्य श्रवण परिहार ने बताया कि छात्र विक्रम चौहान पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बहुत रूचि रखता है। चंडावल में हुए राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में छात्र ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शारीरिक शिक्षक सौभा त्रिवेदी व सूर्य प्रकाश परमार ने छात्र को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब विक्रम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए मावली उदयपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इस मौके पर छात्रों को सरपंच के घेवर चंद भाटिया ने साफा पहनाकर वह राजू भाई लहर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और छात्र की आर्थिक मदद की। इस मौके पर ग्राम सेवक गुलाबचंद, दामोदर लाल ,प्रकाश माली ,प्रकाश वैष्णव आदि उपस्थित थे