Dark Mode
चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को कहा झूठा, वायरल हुआ स्क्रीन शॉट

चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को कहा झूठा, वायरल हुआ स्क्रीन शॉट

चंद्रचूड़ सिंह 90 के दशक के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। लम्बे समय से फिल्मों से दूर रह रहे चंद्रचूड़ सिंह सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या के पहले सीजन में उनके पति की भूमिका में नजर आए थे। उसके बाद से वे फिर गायब हैं। लेकिन इन दिनों वे चर्चाओं में हैं। उनकी चर्चा सलमान खान को झूठा कहने को लेकर हो रही है। एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था जिस पर उन्होंने चंद्रचूड़ ने कमेंट किया था। उन्होंने अपने कमेंट में सलमान खान को झूठा बता दिया है।
कॉफी विद करण का एक वीडियो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कुछ कुछ होता है में सेकेंड लीड के लिए कई स्टार्स को अप्रोच किया था। जिसमें सैफ अली खान और चंद्रचूड़ शामिल थे, लेकिन आखिरी में सलमान खान इस रोल को करने के लिए राजी हुए थे।
सलमान खान हुए थे राजी कॉफी विद करण में सलमान खान से करण जौहर ने बात की थी, जिसमें वह सलमान से कहते हैं कि मुझे याद है जब मैं रोल के लिए पहली बार आया था। सैफ और चंद्रचूड़ ने रोल के लिए मना किया था और आपने मुझसे कहा था कि कोई भी इसे नहीं करेगा। आप कल आकर मुझसे मिलिए। सलमान कहते हैं- शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट करना मुश्किल नहीं था लेकिन उस समय अमन के लिए कास्ट करना आपके लिए मुश्किल था क्योंकि सैफ और चंद्रचूड़ दोनों उस समय कुछ नहीं कर रहे थे। फिर भी उन्होंने मना कर दिया। मैंने ये किया करण लेकिन उसके बाद आपने कभी मेरे साथ काम नहीं किया।
चंद्रचूड़ का कमेंट हुआ वायरल सलमान खान और करण जौहर की इस वीडियो पर चंद्रचूड़ ने कमेंट किया था, जिसका स्क्रीनशॉर्ट वायरल हो रहा है। इस पर चंद्रचूड़ ने कमेंट किया- झूठ सलमान का। जिसके जवाब में यूजर ने लिखा- झूठ? क्या आपको अप्रोच नहीं किया गया था। इसके जवाब में चंद्रचूड़ ने लिखा- मेरे पास जोश, दाग द फायर, क्या कहना, सिलसिला है प्यार का... जैसी कई फिल्में थीं. मैंने ऑप्शन चुना।
कुछ कुछ होता है साल 1998 की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। हाल ही में फिल्म को 25 साल पूरे हुए हैं। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर करण जौहर ने अपने फैंस के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!