चंदवाजी थाना पुलिस ने फर्जी पट्टे तैयार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राजीव पचार ने जानकारी देते हुए बताया की धोखाधड़ी संबंधी मामलों एवं उनमें लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर ग्रामीण धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में उदय सिंह पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना चंदवाजी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत लबाना के सरपंच की फर्जी सील व हस्ताक्षर से फर्जी पट्टे तैयार कर पट्टों पर विभिन्न फाइनेंस कम्पनियों से लोन स्वीकृत कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी रामस्वरूप पुत्र कल्याण सहाय मीणा(55) निवासी बागडियों की ढाणी तन गांवली थाना जमवारामगढ़, पप्पू उर्फ सुरेश जांगिड़ पुत्र भोंरीलाल खाती(52) निवासी गोपालियावास थाना आंधी जिला जयपुर ग्रामीण एवं श्री उर्फ श्रीराम पुत्र बंशीधर बागडा ब्रह्माण निवासी लेसवालों की ढाणी तन ढाणी तन अणी थाना चंदवाजी को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का विवरण* परिवादिया आंची देवी पत्नी श्रवणलाल ब्रहामण(45) निवासी लबाना थाना चंदवाजी जिला जयपुर ग्रामीण हाल सरपंच ग्राम पंचायत लबाना ने मुकदमा दर्ज कराया की कुछ लोग ग्राम पंचायत लबाना की फर्जी सील तैयार कर एवं सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर तथा फर्जी पट्टे तैयार कर फाइनेंस कम्पनियों से लोन ले रहे हैं। दिनांक 18/4/2023 को प्रिहा फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दीपक खंडेलवाल के नाम से जारी पट्टे की वैरिफिकेशन कराने आने पर जानकारी हुई। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 168/23 धारा 420,467,468, 120B आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
*पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई* एसपी डॉ राजीव पचार ने बताया की प्रकरण दर्ज करने के बाद त्वरित व निष्पक्ष अनुसंधान के निर्देश दिए गए। जिस पर थानाधिकारी चंदवाजी के नेतृत्व में प्रकरण का अनुसंधान शुरू किया गया। फर्जी पट्टे तैयार करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी रामस्वरूप मीणा निवासी गांवली सहयोगी व सहयोगी पप्पू खाती, श्रीराम शर्मा को आसूचना संकलन कर विशेष साईबर तकनीक का प्रयोग कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में सामने आया की मुख्य आरोपी रामस्वरूप मीणा द्वारा जयपुर के आसपास की ग्राम पंचायतों दूधली,बांसखो,
खजूरिया ब्रह्माणान, फालियावास, बस्सी, बडवा, अणतपुरा,(बस्सी) लूनियावास (झोटवाड़ा), बूज, लालवास, बिरासना व जमवारामगढ़ के फर्जी पट्टे तैयार करना कबूला है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।