एसआरजी एवं जनाना चिकित्सालय के आउटडोर समय में परिवर्तन
झालावाड़। एसआरजी चिकित्सालय एवं हीराकुंवर बा महिला चिकित्सालय (जनाना चिकित्सालय) झालावाड़ के आउटडोर समय में 01 अप्रेल 2024 से परिवर्तन किया गया है।
झालावाड़ हास्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के अधीक्षक ने बताया कि उक्त दोनों चिकित्सालयों में चिकित्सकों द्वारा आउटडोर में मरीजों को देखने का समय प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वहीं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक कैज्यूल्टी में मरीजों को देखने की व्यवस्था यथावत रहेगी। समस्त राजकीय अवकाश के दिनों में आउटडोर समय प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।