क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान के समय में हुआ परिवर्तन
01 अप्रैल से 31 अगस्त 2024 तक प्रभावी रहेगा परिवर्तित समय
प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक एवं सायं 4ः30 बजे से 8ः30 बजे तक होगा संचालन
जयपुर, 01 अप्रैल। राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जयपुर के शास्त्रीनगर में संचालित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान के समय में 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तन किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक निदेशक श्री कैलाश मिश्रा ने बताया कि केन्द्र का संचालन समय
प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक एवं सायं 4ः30 बजे से 8ः30 बजे तक होगा। परिवर्तित समय 01 अप्रैल से 31 अगस्त 2024 तक प्रभावी रहेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान के दर्शन हेतु टिकट, दोनों पारियों में केन्द्र बंद होने के आधा घंटा पूर्व तक उपलब्ध हो सकेगें। क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में 3-डी थियेटर, मिनी तारामंडल, आई. टी गैलेरी, बायोटेक्नोलोजी गैलरी, एस्ट्रोनोमी गैलरी, ट्रैफिक पार्क, बैटरी चलित वाहन एवं फन साइंस गैलरी जैसे मुख्य आकर्षण है।
श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र का साप्ताहिक अवकाश पूर्व की भांति सोमवार का रहेगा एवं रविवार तथा अन्य अवकाशों पर उद्यान आमजन हेतु खुला रहेगा। यहां विद्यालय, कॉलेज, संस्थानों के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर आने वाले छात्र-छात्राओं के समूहों (न्यूनतम 10 विद्यार्थी) हेतु प्रवेश निःशुल्क है। इसके लिए, विद्यालय, कॉलेज, संस्थानों प्रभारी द्वारा लेटरहेड पर लिखित आवेदन प्रस्तुत करना होगा।