नाम जप से ही मन को शांति मिलती
रतनगढ़ । शिवाजी सेवा संस्थान में व्यास परिवार की ओर से हो रही भागवत कथा के दौरान संत प्रहलाद महाराज ने कहा कि हम मन की मानते हैं। मन पर अच्छी चीजों का प्रभाव कम, बुरी चीजों का प्रभाव ज्यादा होता है। महाराज ने बताया कि जिस व्यक्ति का शरीर संसार छोड़कर जा रहे हो। उसे नाम जप सुनाने से जीव को आत्म शांति मिलती है। भागवत कथा शुरू होने से पूर्व मुख्य यजमान प्रदीपकुमार व्यास ने सपत्नीक भागवत जी की पूजा अर्चना की। महाराज ने आज श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए महारास उद्धव गोपी संवाद की कथा सुनाई ।इस दौरान कंस वध व मीरा के प्याले में श्री कृष्ण की झांकी भी दिखाई गई। भागवत कथा में गोविंदप्रसाद पुरोहित ,पृथ्वीराज प्रजापति, महेश प्रजापत, आनंदमंगल मिश्रा, ओमप्रकाश मंगलहारा, पालिका सदस्य शशि गौड़, निखिल इंदौरिया, राजकुमार बबेरवाल ,भानुप्रकाश इंदौरिया, विश्वनाथ सोनी ,दीनदयाल खेतान, रामाकिशन नोहाल, श्रीमती संतोष शर्मा ,राजकुमार सिखवाल ,एमपी शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।