Dark Mode
चपलोत परिवार की बेटी ने की सीए परीक्षा उत्तीर्ण, नगर का नाम किया रोशन

चपलोत परिवार की बेटी ने की सीए परीक्षा उत्तीर्ण, नगर का नाम किया रोशन

निम्बाहेड़ा। क्षेत्र में समाजसेवा एवं अधिवक्ता क्षेत्र से जुड़े नगर के प्रमुख चपलोत परिवार की बेटी ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों एवं नगर का नाम रोशन किया है।
नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता मदनलाल चपलोत की पौत्री एवं प्रवीण व स्टाम्प वेंडर संघ अध्यक्ष कुलदीप चपलोत की भतीजी सुश्री वर्षिता पुत्री स्वर्गीय अनिल चपलोत पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने बुधवार को घोषित चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा के परिणाम में उत्तीर्ण होकर नगर एवं अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता मदनलाल चपलोत ने बताया कि वर्षिता ने अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण यह मुकाम हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।
वर्षिता चपलोत ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं परिजनों के आशीर्वाद को दिया, साथ ही उन्होंने बताया कि मोबाइल से दूरी के कारण उसके द्वारा यह सफलता अर्जित की गई।
परिवार में उनके दादा-दादी मदनलाल-नगीना, प्रवीण-अनिता, कुलदीप-पिंकी सहित परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!