शहरी क्षेत्र में प्रचार के दौरान रथ-मोटरसाइकिले
फतेहपुर शेखावाटी। डॉ. अम्बेडकर जन जागृति संस्थान राजस्थान उप शाखा फतेहपुर के तत्वावधान में 21 अप्रैल से 20 मई तक अनुसूचित जाति जन जागृति अभियान चलाया गया था आज 20 मई को अभियान की समाप्ति के बाद बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 28 मई को होने वाले अनुसूचित जाति महा महासम्मेलन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में उपस्थित लोंगो ने अपने अपने विचार रखे सभी के विचारों पर मंथन किया गया और निर्णय लिया गया कि 21 से 25 तक फतेहपुर ब्लॉक के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अनुसूचित जाति जागृति जत्था महासम्मेलन प्रचार अभियान चलाया जाएगा प्रचार के दौरान रथ-मोटरसाइकिले रहेगी । जागृति जत्थे को समाज के गणमान्य लोग 21 मई 2023 को प्रात: 7:00 बजे डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर स्टेच्यू फतेहपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे जागृति जत्था 5 दिन में फतेहपुर ब्लॉक के प्रत्येक गाँव में महासम्मेलन का प्रचार करेगा इस जन जागृति जत्थे का एक दिन नेतृत्व महिला शक्ति करेगी महासम्मेलन में वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के समाज के चिंतनशील लोंगो को आमंत्रित किया गया सम्मेलन में समाज के हजारों लोग भाग लेंगे