Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा नोखड़ा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा नोखड़ा

घंटियाली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोखड़ा भाटिया और नोखड़ा चारणान में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की और से चलाया जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ नोखड़ा भाटिया और चारणान पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। शिविर में समस्त विभागों के कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया । वीडीओ दिनेश कुमार बिशनोई ने बताया कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 17 फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित एलईडी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ सांगसिंह राठौड़, तहसीलदार शिव प्रकाश शर्मा,सरपंच गुमाना राम नैण,प्रधानाचार्य सुनील लोमरोड,ग्राम विकास अधिकारी दिनेश , धीमाराम भांभू, भागीरथ बेनीवाल, ईमीलाल गोदारा, रतनाराम , एलएसए सहीराम सहित ग्रामीण मौजुद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!