Dark Mode
दान हर इंसान को बनाता है महान : मानसिंह जाट

दान हर इंसान को बनाता है महान : मानसिंह जाट

बयाना। क्षेत्र के नजदीक गांव मुर्रकी पहरिया में नवनिर्मित श्रीकृष्ण धाम वृद्धाश्रम में सेवा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे पुनीत कार्य में लोग यथा संभव तन मन या धन से सेवाए देते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को समाज सेवी किशन चंद गुप्ता की प्रेरणा से नगला जलसिंह निवासी मानसिंह जाट हलवाई पुत्र स्वर्गीय मोतीसिंह जाट ने श्री कृष्ण धाम वृद्धाश्रम को एक कमरा निर्माण के लिए एक लाख इक्कावन हजार देने की घोषणा की तथा इक्कीस हजार रुपए तत्काल कमेटी सदस्यो को भेंट किए। भामाशाह मानसिंह जाट ने इस मौके कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है जिसे हर इंसान को स्वीकार करना चाहिए दान देने से जीवन में सुकून मिलता है।
वही वरिष्ठ समाज सेवी एवम भामाशाह विनय अग्रवाल दमदमा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दान अमीरी से नहीं बल्कि दिलेरी से होता है।
वही दूसरी ओर संजय बंसल पुत्र स्वर्गीय कपूर बंसल अरौदा वालों ने भी इक्कीस हजार रुपए कमेटी सदस्यो को भेंट कर समिति की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता,त्रिलोक उपाध्याय,दिनेश बारैठा,प्रिंस मित्तल ,बृजेश गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!