Dark Mode
सीर्डओ राजस्थान की वेबसाइट पर चैटबॉट वोटर मित्र लांच

सीर्डओ राजस्थान की वेबसाइट पर चैटबॉट वोटर मित्र लांच

अजमेर  निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए समय-समय पर विभिन्न नवाचार किए जाते है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन विभागराजस्थान की वेबसाइट सीईओ राजस्थान पर चैटबॉट वोटर मित्र को लॉच किया गया है। चैटबॉट वोटर मित्र अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में नागरिकों के प्रश्नों का उत्तर देता है। वोटर मित्र एनआरआईनएमौजूदाविकलांगव्यक्तियों और सेवा निर्वाचकों (रक्षा सेवाएंराज्य और विदेश सेवाओं के बाहर सेवारत राज्य के सशस्त्र पुलिस बल) के मतदाता पंजीकरण व मतदान संबन्धी अन्य प्रश्नों का उत्तर देता है। यह चुनाव सम्बन्धी शिकायतों को दर्ज करने की प्रक्रिया की भी जानकारी देता है। इसके अलावाराजनीतिक दलोंचुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों बीएलओ मतदान केन्द्रों आदि के बारे में जानकारी एक इंटरैक्टिव तरीके से उपलब्ध कराई जाती है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदाताओं को इस सुविधा के संदर्भ में जागरूक करना अत्यावश्यक है। इससे उनकी चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुगम तरीके से हो सकेगी।  डी-एईआरओको इस कार्य के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!