Dark Mode
प्लास्टिक मुक्त  भारत अभियान की चौधरी ने किया सोनी का बहुमान 

प्लास्टिक मुक्त  भारत अभियान की चौधरी ने किया सोनी का बहुमान 

 

समाजसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं , सोनी

 
 
सोजत। शांति असहाय बालिका उत्थान एवं कल्याण संस्थान व  प्लास्टिक मुक्त  भारत अभियान की अध्यक्ष मंजू चौधरी से समाजसेवी महेश सोनी ने शिष्टाचार मुलाकात की इस अवसर पर मंजू चौधरी ने समाजसेवी व भामाशाह महेश सोनी को कैरी बैग व मोमेंटो के रूप में स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। सोनी ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय पहल है। हमें गौ माता को बचाना है प्लास्टिक को हटाना है , प्लास्टिक को हटाना है , धरती को स्वर्ग बनाना है , आईये हम सब मिलकर प्रयास करे पर्यावरण की रक्षा करें। सोनी ने सोजत में भी प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाने का निर्णय लिया। महेश सोनी ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है हर व्यक्ति को समाजसेवा में आगे आना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!