Dark Mode
विकास कार्यों को लेकर चौहटन विधायक का किया सम्मान

विकास कार्यों को लेकर चौहटन विधायक का किया सम्मान

धनाऊ. उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिठड़ी में हुए विकास कार्यों को लेकर आज सरपंच भंवरा राम भील के साथ ग्राम पंचायत वासियों ने मिलकर आज विधायक निवास पर ख़ुशी जाहिर की एंव चौहटन विधायक को साफा पहनाकर सम्मानित किया, पेयजल समस्या समाधान हेतु हेण्डपम्पों की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों की खुशी वाकई अद्भुत थी सभी ने कार्यालय में आकर बधाई देते हुए खुशी प्रकट की ।सरपंच ने बताया कि पंचायत मिठड़ी के गठन के बाद गाँव में विकास के कार्य तेज गति से आगे बढ़े है पंचायत में सड़क डामरीकरण से लेकर ओपनवेल,ट्यूबबेल सहित राज्य सरकार की तमाम जंन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर में मिल रहा है आमजन ने यह मानस बना लिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को पुनः रिपीट करना है ताकि आमजन से जुड़ी यह योजनाएं अनवरत जारी रह सके। इस अवसर पर कई बीजेपी के कार्यकताओं को आज विधायक मेघवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई जिनका माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया गया।इस अवसर पर उतम राम चौधरी, भियां राम चौधरी, नाथू सिंह, भंवर सिंह, जवाना राम भील, मजीद खान, शंकरलाल, सुमार खान, रतन लाल, हरजी राम भील, गोकल राम देवासी, वखता राम देवासी,उकरडा राम देवासी सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!