चौहटन विधायक सावर्जनिक वाचनालय का किया उद्घाटन
धनाऊ . चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने विधानसभा क्षेत्र के चोहटन उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित भील समाज कल्याण छात्रावास में आज सार्वजनिक वाचनालय के उद्घाटन समारोह एंव समाज सेवक सम्मेलन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने चौहटन विधायक पदमा राम जी मेघवाल का आभार प्रकट किया एंव सम्मान किया। विधायक पदमा राम जी मेघवाल ने संबोधित करते हुए बताया की भील समाज के लोगों की बड़ी मांग थी कि हमारे छात्रावास के विकास के लिए कई कार्य करवाये,हमने ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस छात्रावास के 10 लाख की लागत से भवन का कार्य करवाया है और बारिश के पानी में जल भराव की समस्या थी उसके लिए हमने बांध की स्वीकृति जारी करवाई है जिसका कार्य जल्दी शुरू हो जायेगा और छात्रावास के चार दिवारी के लिए हमने 10 लाख की घोषणा की हैं। समाज के मोजिज लोगो ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पर्ती अपना समर्थन देने की बात कही है