Dark Mode
रामजी के बेहतरीन प्रदर्शन से चेन्नई क्विक गन्स ने गुजरात जाइंट्स को दी मात

रामजी के बेहतरीन प्रदर्शन से चेन्नई क्विक गन्स ने गुजरात जाइंट्स को दी मात

चेन्नई क्विक गन्स ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए अल्टीमेट खो-खो के दूसरे सत्र में सोमवार को यहां गुजरात जाइंट्स को 35-29 से हराया। गुजरात जाइंट्स की यह पहली हार है।

विजेता टीम की ओर से रामजी कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंक जुटाए। उन्होंने मैट पर चार मिनट से अधिक समय बिताकर अपनी टीम के लिए बोनस अंक भी जुटाया। चेन्नई की टीम अपने अगले मैच में गत चैंपियन ओडिशा जगरनॉट्स से भिड़ेगी जबकि गुजरात जाइंट्स का सामना मुंबई खिलाड़ीज से होगा।

एक अन्य मैच में तेलुगू योद्धाज ने राजस्थान वॉरियर्स को 34 . 27 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। योद्धाज के लिये प्रतीक वाइकर ने सर्वाधिक आठ अंक बनाये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!