Dark Mode
37 साल के हुए चेतेश्वर पुजारा

37 साल के हुए चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा 25 जनवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले पुजारा लंबे समय से टीम से बाहर हैं। पुजारा भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार उसके घर में टेस्ट सीरीज में माद दी जिसमें पुजारा का रोल अहम रहा।राजकोट में 25 जनवरी 1988 को जन्में चेतेश्वर पुजारा ने कम उम्र में क्रिकेट में सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थीं। 22 साल की उम्र में पुजारा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था और भारत के लिए अपना पहली मैच खेला था। पुजारा फिर रुके नहीं और लगातार रन करते रहे जिसके चलते उन्हें राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी माना गया और उन्होंने ये काम बहुत अच्छे से किया भी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!