Dark Mode
छोटीखाटू : तपस्यिं का तप अभिनन्दन समारोह आयोजित

छोटीखाटू : तपस्यिं का तप अभिनन्दन समारोह आयोजित

छोटीखाटू तहसील के श्री जैन सभा भवन में शासन श्री कमल प्रभा जी के सानिध्य मे अणुव्रत समिति अध्यक्ष व समाज सेवी कपूरचंद बेताला, राजेन्द्र फुलफगर व उनकी पत्नी मंजू फुलफगर का  तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया। मर्यादा महोत्सव के कोषाध्यक्ष ताराचंद धारीवाल ने बताया बेताला परिवार तप में हमेशा अग्रणी रहते है बेताला प्रति वर्ष अठाई करते है तप के साथ आप राजनैतिक व समाजिक कार्य मे आगे रहते है और भामाशाहा का भी कार्य करते रहते है। श्री छोटीखाटू हिन्दी पुस्तकालय के आप अध्यक्ष रहे और आप के सानिध्य में छोटीखाटू में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल, साहित्यकार, केबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री सहित अनेक राजनेता आये। आपके बाई पास सर्जरी होने के बावजूद तप करते है और दूसरों को करने के लिए प्ररित करते है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गजराज बेताला ने कहानी के माध्यम, डॉ वीडी चारण ने कविता के माध्यम से, पूर्व अणुव्रत अध्यक्ष भंवरलाल टाक, जैन सभा अध्यक्ष डालमचंद धारीवाल, राजेश बेताला, दीपक बेताला, शैलेश बेताला ने गितिका के माध्यम से तपस्यिं का तप अभिनन्दन किया। इस अवसर पर साध्वीयों द्वारा मंगलपाठ व महिला मंडल द्वारा मंगलाचारण के साथ तप अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जैन सभा सदस्यों द्वारा तपस्यिं को स्मृति चिन्ह भेंट कर तप अभिनंदन किया। इस अवसर पर बजरंग दल संयोजक शिरू टाक, श्यामसुन्दर पारीक, समाज सेवी हरिप्रसाद लोहिया, रवि धारीवाल, अनिल बेताला, रामकरण जांगिड़, हेमाराज राजावत, शुभकरण जैन, बजरंग सेठिया, महावीर मेहता, पृथ्वीराज नवल, छोटूलाल वैष्णव, पवनकुमार जोशी, प्रविण बेताला सहित श्रावक श्राविका उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!