छोटी खाटू : कृष्ण जन्म महोत्सव धूम धाम से मनाया
छोटी खाटू। तहसील मे लक्ष्मी नारायण मन्दिर मे कृष्ण जन्म महोत्सव धूम धाम से मनाया। रात्री मे भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमे भजन कलाकार स्थानीय व बाहरी कलाकारों दवारा भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर भक्त झूम उठे। कृष्ण जन्म के दोरान महाआरती हुई और पंजरी चनामत का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया। चेयर मैन रणवीर सिंह राठौड़, पुजारी ओमप्रकाश जोशी, विकाश सोनी, भँवर लाल टाक, उप सरपंच निर्भय गहलोत, नोरतमल जोशी, हरि प्रसाद लोहिया, मोहन जादम, घनश्याम, रामकिशोर टाक, मूलचंद जादम सहित भक्त मौजूद रहे।