Dark Mode
छोटीखाटू : गरबा महोत्सव में मची धूम

छोटीखाटू : गरबा महोत्सव में मची धूम

छोटीखाटू। शहर में भट्टा चौराहा पर चल रहा गरबा महोत्सव में रविवार रात्री में बालिकाओ और महिलाओं द्वारा गरबा की प्रस्तुती दी गई। आयोजन समिति ने बताया एकलव्य ऐकेडमी संस्थान ग्रुप छोटीखाटू द्वारा भगवान शिव माता पार्वती की सुन्दर संजीव झांकी, रंगोली लक्ष्मी माता और गरबा की प्रस्तुती दी,  प्री स्टार स्कूल ग्रुप छोटीखाटू द्वारा भगवान श्रीनाथ और भक्त की संजीव झांकी, रंगोली पधारो म्हारे देश रंगोली और गरबा नृत्य की प्रस्तुती दी,  प्रिन्स स्कूल ग्रुप द्वारा कृष्ण राधा सुदामा की संजीव झाकी, रंगोली और गरबा की प्रस्तुती दी। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान शिव पार्वती, श्रीनाथ, राधा कृष्ण की भिनी भिनी प्रशंसा की। इस अवसर ग्रामीण बालिकाओं और महिला द्वारा अलग अलग प्रकार की गरबा की प्रस्तुती देकर  गरबा में मचाई धूम। इस अवसर पर महेन्द्र चौधरी, मोहित शर्मा, लोकश नवल, डॉ राजेश चौधरी, सुनीता चौधरी, प्रकाश चौधरी, चरण सिंह, नौरतमल ओझा, महेश सैन, सुरेश भाटी, किशन बागड़ी, कैलाश टाक, सरजीत सिंह, श्योजी राम, नारायण सोनी, ओमप्रकाश मंगवा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!