छोटीखाटू : गौशाला में 131 पौधरोपण किये
छोटीखाटू। निकटवर्ती ग्राम बिंचावा में श्री गुलाब भारती जी गौशाला में सरपंच प्रतिनिधि मेहर चंद लिल के सानिध्य में पौधारोपण किया गया। गौशाला अध्यक्ष पूनमचंद शर्मा ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक वृक्ष मां के नाम पर गौशाला में पीपल, वट, नीम के बड़ी साइज के 131 पौधे लगाए है। इससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही ग्राम की सुंदरता बढ़ेगी। पौधारोपण में शेरानी आबाद वीडिओ मोहन प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी दुलाराम, पन्ना भारती,अर्जुन शर्मा, अर्जुन जांगिड़, घनश्याम स्वामी, गोपाल गुर्जर, रमेश राव, स्थानीय विद्यालय के अध्यापक एवं छात्रों ने भाग लिया।