छोटीखाटू : नि:शुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 2 सितम्बर को
छोटीखाटू। निकटवर्ती ग्राम रानीगांव में श्री श्री 1008 श्री गंगाधर जी महाराज की 60 वीं पुण्यतिथि महोत्सव पर जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के तत्वावधान में एवं सेठ मांगीलाल बजाज व उनके पुत्र पुरूषोतम बजाज व रमेश बजाज की पुण्य स्मृति में निशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 2 सितम्बर को आयोजन किया जायेगा। सुरेश बजाज व कालुराम सारड़ा ने बताया शिविर का आयोजन सरजू देवी बजाज छोटीखाटू के द्वारा किया जा रहा है 2 सितम्बर को रानीगांव श्री गंगाधर बाबाजी महाराज की समाधि पर निशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जायेगा और जांच के दोरान चयनित मरीजों को छोटीखाटू महेश्वरी भवन लाया जायेगा और छोटीखाटू से जयपुर के रवाना किया जायेगा और ऑपरेशन के दौरान वापिस रानीगांव पंहुचाया जायेगा।