Dark Mode
छोटीखाटू : जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच किया

छोटीखाटू : जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच किया

छोटीखाटू। शहर की  रविन्द्रनाथ टैगोर महिला महाविद्यालय में करमाबाई जाट महिला संस्था द्वारा जागरूकता अभियान के तहत डॉ. वीणा बेड़ा द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी तथा महिला जागरुकता हेतु महिला सशक्तीकरण के बारे में भी बालिकाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. हिम्मत सिंह राठौड़, प्राचार्या अमीता भींचर, एच ओडी आईदान सिंह शेखावत, राजेश कुमार, सुरेशचन्द उपस्थित रहे। इस अवसर पर करमा बाई संस्था के जिला उपाध्यक्ष अमीता भींचर ने भी बालिकाओं के अपने भविष्य में सशक्त बनने एवं हर संघर्ष से मुकाबला करने की प्रेरणा दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!