छोटीखाटू : मण्डूकरा में भामाशाह का सम्मान
छोटीखाटू। निकटवर्ती ग्राम मण्डूकरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह भगवाना राम गोदारा ने पांच लाख की लागत का सोलर पलांट लगाया गया और डॉ दीलिप चौधरी व उनकी पत्नि डॉ सरीता नैत्रा माइक्रोबायोजोजिस्ट बांगड़ हॉस्पिटल डीडवाना ने 1 लाख की लागत से कक्षा 1 से पांच तक के 60 विद्यार्थियों के बैठने की फर्नीचर दिया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जीतमल डूडी व विद्यालय परिवार ने माला, साफा, मेमोटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भामाशाह डॉ दिलीप चौधरी ने कहा अध्यापकों को हमेशा विद्यार्थियों को ऊंचा सोचाए और उनकों उनकी मंजिलों प्राप्त करने में सहयोग करे जिससे विद्यार्थी आगें बढकर देश व गांव का नाम रोशन करे और देश के भविष्य बनाने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर शंकरलाल जांगिड़, रामस्वरूप शर्मा, अनुपम्मा कंवर, अमराराम सियाग, रविन्द्र पाल सिंह, हरकरण लेगा, कपिल टाक, नारायणराम मिर्धा, जगदीश राजपुरोहित, रामचरणलाल मीणा, शेराराम, खूबचंद, नितिश गांवड़िया, लोकेन्द्र सिंह, नवलकुमार शेषमा, ओमप्रकाश खिचड़, मनोज कुमार चौधरी, निमाराम मुन्दलिया, हरिराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।