Dark Mode
छोटीखाटू : पाबुजी महाराज के थान पर जागरण, अखण्ड जोत व हवन का आयोजन

छोटीखाटू : पाबुजी महाराज के थान पर जागरण, अखण्ड जोत व हवन का आयोजन

छोटीखाटू। तहसील के पाबुजी महाराज के थान पर जागरण अखण्ड जोत व हवन का आयोजन किया। जिसमें भजन कलाकार दीतवार सिंह बिठुड़ा, जसवंत सिंह बिठुड़ा, रघुवीर सिंह डांबड़ा एण्ड पार्टी द्वारा और स्थानीय कलाकारों द्वारा पाबुजी महाराज के भजनों और जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अखण्ड जोत और हवन का आयोजन जिसमें यजमान और ग्रामीणों आहुति दी और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भजन कलाकार का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कल्याणसिंह राठौड़, कर्नल मदनसिंह जोधा, सज्जन सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य इन्द्रसिंह राठौड़, डॉ वीडी चारण, लक्ष्मण सिंह राठौड़, सरजीत सिंह राठौड़, दातार सिंह राठौड़, वासुदेव जोशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!