छोटीखाटू : खुनखुना पुलिस ने एरिया डोमिने अभियान के तहत दो आरोपी गिरफतार
छोटीखाटू। खुनखुना पुलिस ने एरिया डोमिने का दो दिवसीय अभियान चलाकर दो आरोपी को गिरफतार किया। खुनखुना थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई ने बताया पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा दो दिवसीय अभियान चला गया उस अभियान के दौरान मय जाप्ता द्वारा एरिया डोमिने अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों खिलाफ कार्यवाही करते हुवे सरहद आगुन्ता से मुलजिम हरदेवराम पुत्र पुसाराम जाति बनबागरिया उम्र 65 साल निवासी नगवाडा पुलिस थाना चितावा को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार एकनाली बन्दूक जब्त की गई एवं मुलजिम ललित पुत्र गोरु बनबागरिया जाति बनबागरिया उम्र 24 साल निवासी रुवा हाल डेरा सरहद पीडवा पुलिस थाना खुनखुना को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार हथियार चाकु जब्त किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई, हैड कांस्टेबल, सुरजमल, भजनलाल, गिरधारी लाला, राजुराम, प्रकाश, पुनमचंद, राधेश्याम, कैला देवी रहे।