छोटीखाटू : मर्यादा महोत्सव का पोस्टर व लोगो विमोचन व मुमुक्षु दीक्षा समारोह
छोटीखाटू। तहसील निवासी मुमुक्षु मोहक बेताला व मर्यादा महोत्सव के पोस्टर व लोगो का आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में प्रेक्षा विश्व भारती कोबा अहमदाबाद किया गया। मुमुक्षु मोहक बेताला के दादा प्रकाशचंद बेताला व मर्यादा महोत्सव महामंत्री बच्छराज बेताला ने बताया मुमुक्षु मोहक बेताला को दीक्षा दी गई। गुरूदेव आचार्य महाश्रमण जी ने मुमुक्षु मोहक बेताला को दीक्षा दी और उसको नया नाम मुनी मेघ कुमार दिया गया। मुनी मेघकुमार 10 वी की शिक्षा के दौरान छोटी उम्र में ही वैरागी पथ की राह पर चलना स्वीकार किया। बेताला परिवार से कई मुनी व साध्वी हुई। वही इस समारोह के दौरान मर्यादा महोत्सव के पोस्टर व लोगो का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा गितिका प्रस्तुती की गई और छोटीखाटू के उपस्थित श्रावक श्राविका को मंगलपाठ सुनाया गया। इस अवसर पर मर्यादा महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष ताराचंद धारीवाल, तेरापंथ सभा महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता बेताला, पुष्पा देवी धारीवाल, कुसुमलता बेताला, किरण देवी, सरोज देवी बेताला, रजनी धारीवाल, रूचिका धारीवाल सहित अन्य श्रावक श्राविकाओं ने गितिका प्रस्तुत की।