छोटीखाटू : सांगलिया धूणी की प्रथम पद यात्रा का पोस्टर विमोचन
छोटीखाटू। तहसील के रामदेव मंदिर में खींवादासजी महाराज की 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित प्रथम पद यात्रा पर निनावटा से सांगलिया तक पद यात्रा की तैयारी के लिए श्याम प्रताप सिंह रूवां छोटीखाटू में आए। सभी को पद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने का न्योता दिया। यात्रा 16 अगस्त को सुबह 7 बजे प्रथम पद यात्रा का आरम्भ निनावटा से सांगलिया धूणी तक आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर श्यामप्रताप सिंह ने कहा की जैसे ऑक्सीजन गैस एक प्रकार की होती उसी प्रकार सभी समाज बन्धु को एक जूट होकर रहना चाहिए जब जब अलग हुए तब तब दूसरों इसका फायदा उठाया है। सभी समाज एकता करना जाति भेद भाव मिटाना है और एक कहानी के माध्यम से बताया देशराज मोद की पत्नी बीमार हो गई तब वह 30 किलोमीटर पैदल चल कर हॉस्पिटल पहुँचा उस बीच उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। तब उसने प्रण लिया पहाडों के बीच रास्ता बना और जनता की सेवा करनी है और उसने 10 वर्ष लगातार मेहनत कर पहाडों के बीच रास्ता बनाया उसी प्रकार मै सभी समाज एकता में लाने का प्रयास कर रहा हूॅ। इस अवसर श्याम प्रताप सिंह साफा पहनाकर व मे मोटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्यामप्रताप सिंह ने रामदेव जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पुजारी मुन्नालाल कामड़ ने तिलक और मोली बांधकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर समाज सेवी कपूरचंद बेताला ने कहा श्याम प्रताप सिंह एक समाज सेवी व बहुत बड़े भामाशाह है और गरीब व्यक्तियों की सेवा कर रहे है इनके पास कोई गरीब व्यक्ति गया वो खाली हाथ नही लोटा। इस अवसर कल्याणसिंह राठौड़ ने श्याम प्रताप सिंह अपने समाज की सेवा करते उसी के साथ सभी समाज की सेवा करते उनके साथ खड़े रहते है यही बहुत बड़ी बात हर 36 कॉम के साथ रहना और उनकी सेवा करना। इस अवसर पूर्व सरपंच कल्याण सिंह राठौड़, समाज सेवी कपूरचंद बेताला, पूर्ण मण्डल सदस्य इंद्रसिंह राठौड़, कर्नल मदनसिंह जोधा, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, पुजारी मुन्नालाल कामड़, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष ओमसिंह तंवर, डॉ वीडी चारण, हरीप्रसाद लोहिया, रामदेव भींचर, रामकरण जांगिड़,गोपाल सिंह, पृथ्वीराज गिवारियां, नंदू खिंची, रामनिवास मेघवाल, वासुदेव जोशी, महावीर साद, दिलीप सिंह खुड़ी, राकेश सिंह कोनियाड़ा, रविन्द्र सिंह कोनियाड़ा, माणक मेघवाल, शिंभू सिंह, भरत चारण सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।