छोटीखाटू : पावा में ग्रामीण सेवा शिविर समपन्न
छोटीखाटू। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 गुरूवार को ग्राम पंचायत पावा में सम्पन्न हुआ। उक्त शिविर के दौरान महत्वपूर्ण कार्य जिसमें राजस्व कार्य जैसे सहमति विभाजन बंटवारा जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र धारा 136 नाम शुद्धिकरण एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी, पीएम किसान से संबंधित कार्य एवं पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से संबंधित कार्य किये गये। पशुपालन विभाग की ओर से मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत 24 पशु पालको को पॉलिसी का वितरण किया गया साथ में ही 200 छोटे पशुओं को दवाई पिलाई और 35 पशुओं का ईलाज किया गया। इस शिविर के दौरान शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार नृसिंह चारण, विकास अधिकारी श्रवण राम जाखड़ आरआई रामनिवास फरड़ोदा, पटवारी मनीष कुमार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी किशन पाल सिंह, सरपंच रामनिवास कुरड़िया, जिला परिषद सदस्य हरिराम कुरड़िया, पंचायत समिति सदस्या दुर्गा देवी, डॉ मनोज शर्मा जनप्रतिनिधि एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।