छोटीखाटू : सानिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन
छोटीखाटू। निकटवर्ती ग्राम पंचायत सानिया में ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का आयोजन शनिवार को किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मे महत्वपूर्ण कार्य जिसमें राजस्व कार्य जैसे नाम शुद्धिकरण 15, पुरानी पेशन चालु 2, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र 10 एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी, पीएम किसान से संबंधित कार्य एवं पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से संबंधित कार्य किये गये। उक्त शिविर में यूसुफ खां पुत्र दिदार खां जाति मुसलमान निवासी खूनखुना का नाम राजस्व रिकॉर्ड में इसुब खां पुत्र दीनदार खां शुद्ध कर दर्ज किया जिससे प्रार्थी को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जो नही मिल रहा था अब मिल सकेगा। अभियान में जिलाधीश महेन्द्र खड़गावत डीडवाना कुचामन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र मीणा डीडवाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, एसडीएम विकास मोहन भाटी डीडवाना, तहसीलदार नरसिंह चारण छोटीखाटू, उपप्रधान ओमप्रकाश लील, आर आई अर्जुनराम गहलोत, पटवारी हुक्माराम, सरपंच हजारीराम मेघवाल, डॉ संस्कार उपाध्याय, डॉ सुरजीत मण्डा, डॉ सुरेश गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों का कैलाश मेघवाल व ग्रामीणों ने स्वागत किया।