छोटीखाटू : बुनियादी साक्षरता एवं मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन
छोटीखाटू। निकटवर्ती ग्राम लोराली, बिंचावा, शेरानी के विद्यालय में रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं व पुरूषों ने बुनियादी सारक्षता एवं मूल्यांकन परीक्षा दी। जिसमें आर पी अलीमुद्दीन ने लोरोली, बिंवावा, शेरानी आबाद परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । सी बीईओ डीडवाना मेनपाल सिंह शेखावत ने बताया कि रविवार को डीडवाना ब्लॉक में कुल 119 केन्द्रों पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। उक्त परीक्षा में कुल 4328 महिलाओं व 1494 पुरुषों सहित कुल 5822 साक्षरों ने भाग लिया। भारत सरकार के एनआईएलपी उल्लास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025-26 बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान परीक्षा द्वारा नव साक्षरों की परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर प्रकोष्ठ प्रभारी ब्लॉक समन्वयक भंवरसिंह राठौड़ व रामेश्वर लाल अध्यापक, वरिष्ठ सहायक देव कंवर की निगरानी में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर सम्पूर्ण परीक्षा की निगरानी की गई एवं डीडवाना ब्लॉक स्तर पर, परीक्षा के औचक निरीक्षण हेतु उड़न दस्ते का गठन किया गया जिसमें राजू खान सहायक लेखाधिकारी व अलीमुद्दीन संदर्भ व्यक्ति को नियुक्त कर इनके द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें परीक्षा व्यवस्थाएं सही पाई गई। एनआईएलपी उल्लास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2027 तक सभी भारतीयों को साक्षर करने के लिए भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले साक्षरों को दूरस्थ शिक्षा संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।