छोटीखाटू : हॉकी चैंपियनशिप में तन्वी बैद ने गोल्ड मेडल से नवाजा
छोटीखाटू। तहसील के तेरापंथ समाज की प्रतिभा तन्वी (रिद्धि) बैद सुपुत्री पूनम अंकुश सुपोत्री गुलाब देवी सुरेश कुमार बैद हनुमंतनगर बेंगलुरू निवासी छोटी खाटू प्रवासी ने कर्नाटक स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में अपने स्कूल की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पूर्व सरपंच कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया हमारे मौहल्ले की तन्वी बैद ने हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे कर्नाटक में किया और छोटीखाटू का नाम रोशन किया और बालिका हर कदम में आगे है वह शिक्षा का क्षेत्र, खेल कूद प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिता हो हर कदम पर बालिका आगे है। इस अवसर तेरापंथ समाज के मर्यादा महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष ताराचंद धारीवाल व पूर्व सभा अध्यक्ष ताराचंद धारीवाल, पूर्व सरपंच कल्याण सिंह राठौड़, समाज सेवी व अणुव्रत समिति अध्यक्ष कपूरचंद बेताला, कोमल बैद, हरिप्रसाद लोहिया ने तन्वी बैद को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बधाई दी।