Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केन्द्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं की बैठक में निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केन्द्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं की बैठक में निर्देश

‘योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति तथा लाभार्थियों तक पहुंच की निरन्तर हो मॉनिटरिंग’ -‘प्राप्त राशि का समय पर उपयोग करें सुनिश्चित’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं में मिलने वाली वित्तीय सहायता का तय समय-सीमा के भीतर उपयोग किया जाए, ताकि राज्य को केन्द्र से निधि हस्तांतरण सतत रूप से सुनिश्चित हो। शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में केन्द्र सहायता प्राप्त योजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं राज्य के सर्वांगीण विकास और महिला, युवा, किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों के उत्थान का प्रमुख माध्यम है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी सुधार में इन योजनाओं की बड़ी भूमिका है। इन योजनाओं में प्राप्त निधि के समय पर उपयोग से अंतिम छोर के व्यक्ति को राहत मिलती है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति तथा लाभार्थियों तक पहुंच की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपेक्षित प्राप्ति की राशि को जारी करवाने के प्रयासों में तेजी लाई जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), चिकित्सा शिक्षा, स्वायत्त शासन, स्कूल शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, समेकित बाल विकास सेवाएं विभागों के अन्तर्गत संचालित विभिन्न केन्द्र सहायता प्राप्त योजनाओं की वित्तीय प्रगति के संबंध में अवगत कराया। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!