Dark Mode
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को दी चार्ज शीट

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को दी चार्ज शीट

सवाई माधोपुर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बुधवार को योजनाओं की समीक्षा उपरांत मनरेगा योजना में आधार वेश भुगतान में धीमी प्रगति पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारियों को चार्ज शीट जारी की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत भारजा नदी ग्राम विकास अधिकारी शरद माथुर, कुण्डलीनदी ग्राम विकास अधिकारी छुट्टन माली, डिडवाडा मुकेश कुमार गुर्जर, मलारना चौड देवी सिंह जाट जोलन्दा ग्राम पंचायत के आशाराम मीणा  एवं ग्राम पंचायत चौथ का बरवाडा  ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश स्वर्णकार को 17सीसीए के तहत चार्ज शीट जारी कर अति शीघ्र एबीपीएस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!