नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने किया गोगुंदा का दौरा
उदयपुर । शनिवार को नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से बैजु कुरप उदयपुर जिले के दौरे पर रहे। कुरप द्वारा उदयपुर में केन्द्रिय सहकारी बैंक की शाखा गोगुन्दा का विजिट किया गया। विजिट के दौरान मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा बैंक की विभिन्न प्रकार की प्रगति पर चर्चा की गई एंव बैंक की क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई। मुख्य महाप्रबन्धक ने अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने, पशुपालन क्षेत्र में विशेष ध्यान देकर पशुपालकों को लाभान्वित किये जाने हेतु कहा गया। साथ ही पेक्स कम्प्युटराईजेशन तथा वित्तीय समावेशन निधि के उपयोग के सम्बन्ध में हुई प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। विजिट के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक षशि कमल शर्मा, केंद्रीय सहकारी बैंक, उदयपुर के वरिष्ठ प्रबन्धक वैभव गौड़ एवं शाखा प्रबन्धक दुर्गासिंह पायक उपस्थित रहे।