Dark Mode
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा ने किया मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों का निरीक्षण

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा ने किया मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों का निरीक्षण

कोटा । प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग टी. रविकांत ने बुधवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संलग्न चिकित्सालयों का निरीक्षण किया । उन्हांेंने गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम, नवीन निर्माणाधीन लेक्चर थियेटर्स/पुराने लेक्टर थियेटरर्स, नवीन निर्माणाधीन परीक्षा हॉल, चिकित्सा महाविद्यालय परिसर, नवीन चिकित्सालय में नव स्थापित एच.एल.ए.लेब, एम.बी.एस. चिकित्सालय का नवीन आउट डोर ब्लॉक, जे के लोन चिकित्सालय नवीन इनडोर ब्लॉक/आउट डोर ब्लॉक का निरीक्षण किया । इस दौरान प्रमुख शासन सचिव ने एनॉटोमी विभाग द्वारा बनाने गये देहदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया।
गेस्ट हाउस व ऑडीटोरिम में वाछित मरम्मत एवं नवीनीकरण हेतु यूजी अपग्रेडेशन के कार्यों की बचत में से कराने के प्रस्ताव के संबंध में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डा0 संगीता सक्सैना द्वारा प्रमुख शासन सचिव को अवगत कराया गया तथा नवीन निर्माणाधाीन परीक्षा हॉल में दिव्यांगजनों/निशक्तजनों को प्रथम मंजिल तक जाने के लिए रेम्प की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया, जिसके लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिये गये । नवीन निर्माणाधीन लेक्चर थियेटर्स एवं परीक्षा हॉल में फीमेल की संख्या के अनुरूप पर्याप्त संख्या में टॉयलेट का प्रावधान करने तथा पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश प्रमुख शासन सचिव द्वारा दिये गये।
सम्पूर्ण चिकित्सा महाविद्यालय परिसर की अत्यधिक झाडियों इत्यादि की सफाई के लिए अरबन नरेगा के माध्यम से कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क करने के निर्देश दिये गये।
जे के लोन चिकित्सालय के नवीन ओ पी डी ब्लॉक को पुराने भवन से जोड़ने वाले कॉरीडोर में ऊॅची रेलिंग सम्बन्धित एजेन्सी से लगवाने के निर्देश दिये, ताकि मरीजो/बच्चों आदि के लिए कोई खतरा न हो । इस दौरान चिकित्सालयों को प्राप्त हो रही चिंरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि के उपयोग के संबंध में चर्चा की गई तथा इसके उपयोग हेतु राज्य स्तर से मार्गदर्शन प्रदान करने का अनुरोध किया गया। चिकित्सालयों की आर.एम.आर.एस. की बैठक नियमित समय पर मासिक रूप से कराने एवं चिकित्सालयों के विकास कार्य एवं अन्य निर्णय तुरन्त समय पर लेकर कराने का भी सुझाव दिया गया।
           प्रमुख शासन सचिव ने प्रत्येक विकास परियोजना के लिए एक पर्यवेक्षक समिति वरिष्ठ संकाय संकाय सदस्य की अध्यक्षता में 4-5 सदस्यों सहित गठित करने के निर्देश दिये। यह समिति सप्ताहिक/मासिक रूप से परियोजना का मौका-मुआयना कर एवं प्रगति की समीक्षा करे तथा इसकी लिखित रिपोर्ट प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक को प्रस्तुत करेगी।
उ           न्होंने हास्टल, आवासीय भवनों की जानकारी लेकर समुचित रख-रखाव कराने के निर्देश दिये। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक द्वारा अवगत कराये जाने पर लाईब्रेरी स्टॉफ व्यवस्था के लिए समुचित प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिये गये तथा ई- जनरलर्स के लिए कॉलेज के पूर्व छात्रों से सम्पर्क कर उनसे सहयोग प्राप्त करने का सुझाव दिया। चिकित्सालयों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने एवं फीमेल टॉयलेट भी पर्याप्त संख्या में बनाने का प्रावधान करने के निर्देश दिये गये।
           इस दौरान सम्बन्धित चिकित्सालय के चिकित्सालय अधीक्षक, महाविद्यालय के अतिरिक्त प्रधानाचार्य, सा0 निर्माण विभाग के अभियन्ता इत्यादि उपस्थित रहे।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!